देहरादून- डोईवाला की वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री पूनम चौधरी कंडारी को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। पूर्व विधायक एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने उनकी नियुक्ति की है। पूनम चौधरी इससे पूर्व विभिन्न पदों में रहते हुए महिला मोर्चा की जिला मंत्री होने के साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की सह प्रभारी भी रह चुकी हैं। उनकी इसी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए महिला मोर्चा में उन्हें प्रदेश सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूनम चौधरी ने अपनी नियुक्ति के पश्चात कहा कि वह पार्टी की रीति नीतियों को लेकर कार्य करेंगी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने जो उन पर विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरेगी।
0 158 Less than a minute