उत्तराखंड

धीरेंद्र पंवार को मिली धामी सरकार मे अहम जिम्मेदारी

 

 

देहरादून – वरिष्ठ भाजपा युवा नेता धीरेंद्र पंवार को धामी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिली है। पूर्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी रहे युवा चेहरे धीरेंद्र सिंह पंवार को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी अहम जिम्मेदारी से नवाजा है।

 

जिसमें उन्हें मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। यहां बता दें कि पूर्व में मुख्यमंत्री के ओएसडी रहते हुए धीरेंद्र पंवार ने प्रदेश  के हित में कई  जन कल्याणकारी कार्य किए। डोईवाला क्षेत्र में वह खासे सक्रिय रहे और उन्होंने आमजन की समस्याओं का भी निदान किया। जिसके चलते पुष्कर सिंह धामी सरकार में भी उन्हें बेहद पसंद किया जाता रहा और उन्हें अब नए पद से नवाजा गया है।

 

वहीं धीरेंद्र पंवार को मिली नई जिम्मेदारी के बाद डोईवाला क्षेत्र में भारी उत्साह है। क्षेत्र के युवाओं बुजुर्गों महिलाओं व आम जन में धीरेन्द्र पंवार को मिली नई जिम्मेदारी से नई आस जगी है और उन्होंने धामी सरकार का आभार भी जताया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!