उत्तराखंड

देहरादून के अस्पताल मे एसी ब्लास्ट से लगी आग

देहरादून – दून के पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुछ लोगों के झुलसने की सूचना है। जिसमे पुलिस कर्मी भी शामिल है।जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर को खाली करा लिया गया।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत मरीजों को वार्डों से बाहर निकालना शुरू किया। कई मरीजों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के बाद कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं भर गया था।

 

इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू किया गया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
फायर विभाग ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!