डोईवाला /जीवनवाला – ( आरती वर्मा की रिपोर्ट )-जीवनवाला , शिव मंदिर नियर सेलिब्रेशन गार्डन के पास अवैध प्लाटिंग को काट डाले फलदार हरे पेड़ बात केवल यही नहीं थमी रात को हो रहे अवैध पेड़ कटान की शिकायत करने वाले ने संबंधित विभाग को जब शिकायत कर दी तो शिकायतकर्ता के साथ भी कुछ व्यक्तियों ने अभद्र व्यवहार मार पीट गाली गलौच कर डाली।

शिकायत करता का आरोप है कि मार पीट को अंजाम तो दिया ही गया आरोप हे की डराने के लिए भी पिस्टल तानी गई वही मौके पर एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।
उद्यान अधिकारी श्वेता चौहान का कहना है टीम मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।