अपराध

अवैध संबंधो के शक मे पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

देहरादून (डोईवाला )- पाल मोहल्ला (जौलीग्रांट) में आरोपी गोपाल का अपनी पत्नी प्रतिमा (30 वर्ष) के साथ विवाद हुआ। पत्नी के अवैध संबंधो के शक के विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

​घायल महिला को हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

​पुलिस कार्यवाही-
​मृतका के भाई (विवेक) की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया।
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशानुसार गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को जौलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
​धारा परिवर्तन: मृत्यु के पश्चात, मामले को धारा 103(1) BNS (हत्या) में परिवर्तित कर दिया गया है।
​आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।
​गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
​अभियुक्त: गोपाल (उम्र 39 वर्ष), निवासी पीलीभीत, उ.प्र. (हाल निवासी: जौलीग्रांट)।
​बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।
​मृतका के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वर्तमान में प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!