राजनीति

में भी पन्ना प्रमुख अभियान से चुनाव में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

देहरादून/डोईवाला: भाजपा कार्यकर्ताओं ने में भी पन्ना प्रमुख अभियान को तेज करते हुए चुनाव अभियान की गति बढ़ा दी है। सोशल मीडिया के जरिए सभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी मतदाता सूची पर अपने बूथ व अपने मतदाता क्रम को सोशल मीडिया के द्वारा प्रदर्शित करते हुए भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को आगामी चुनाव में 5 लाख वोटो से हरिद्वार लोकसभा से जीत दर्ज करवाने की अपील करते नजर आ रहे है।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को भी फलीभूत कर रहे है।
वहीं इस कार्यक्रम में खासकर महिला मोर्चा बेहद सक्रिय नजर आ रहा है। जगह-जगह जनसंपर्क अभियान हो या सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार प्रसार महिलाएं लगातार इस कार्य को कर रही है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य पूनम चौधरी ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत इस बार भारी मतों से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे और उनके नेतृत्व में पूरे उत्तराखंड में सबसे बड़ी जीत हरिद्वार लोकसभा की होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी उत्तराखंड में पांचो लोकसभा सीट जीतने की गारंटी बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!