उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के देवभूमि आगमन पर पहाड़ी टोपी-पटका पहनाकर किया स्वागत

बंगाल चुनाव में जीत पर दी बधाई, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तीर्थ पुरोहितों संग किया मंथन

ऋषिकेश /डोईवाला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के उत्तराखंड आगमन पर शुक्रवार को नेपाली फार्म स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया व पूजा अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेम शुक्ला को पारंपरिक पहाड़ी टोपी एवं पटका पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय उनियाल और ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री विशाल क्षेत्री ने प्रेम शुक्ला को पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रेम शुक्ला ने मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। पूर्व प्रदेश मंत्री विशाल क्षेत्री ने कहा कि प्रेम शुक्ला का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव प्रेरणादायी है।
उनके मार्गदर्शन से 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!