उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस के 5 साल के विकास कार्यों पर जनता लगाएगी मोहर – सागर मनवाल

-विकास कार्य की बदौलत ही नगर पालिका को मिल पाया प्रथम श्रेणी का दर्जा

डोईवाला – नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है! वैसे ही सभी प्रत्याशी अपने-अपने समीकरण में जुट गए हैं! वार्ड नंबर14 खत्ता में कांग्रेस ने बैठक का आयोजन कर मतदाताओं से कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सागर मनवाल और वार्ड नंबर 14 की प्रत्याशी सुशीला सैनी पक्ष में वोट डालने की अपील की! कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी सागर मनवाल ने मतदाताओं से कहा कि कांग्रेस के 5 साल में विकास कार्यों पर जनता अपनी मोहर लगाएगी! उन्होंने कहा कि पिछली बार भी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष पद के अलावा वार्ड में भी कांग्रेस की जीत हुई थी! इस बार भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के साथ ही सभी वार्डों में जीत निश्चित है! कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल और गन्ना समिति प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि नगर पालिका को प्रथम श्रेणी का दर्जा दिलाने में कांग्रेस ने विकास कार्यकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कि चौक बाजार में शहीद दुर्गा मल्ल की प्रतिमा हो या 100 फीट का राष्ट्रध्वज यह सभी कार्य कांग्रेस द्वारा करवाए गए हैं! कांग्रेस सरकार ही जनता की हितेषी है! इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, ईश्वर चंद्रपाल, गौरव मल्होत्रा, सुशील वर्मन, शुभम कंबोज, अमित सैनी के अलावा सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व मतदाता मौजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!