उत्तराखंड

लिस्ट्राबाद में श्री राम मंदिर को लेकर महिलाओं में दिखा खासा उत्साह ,घर- घर बांटे अक्षत

देहरादून(डोईवाला)- लिस्ट्राबाद ग्राम सभा में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को महिलाओं की टोली ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत घर – घर वितरित किए। वहीं रामलला के भव्य मंदिर के चित्र व निमंत्रण पत्र भी घर-घर बांटे। क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चौहान ने कहा कि भव्य राम मंदिर निर्माण से हिंदुओं में भारी उत्साह है। देश भर में दीपावली की तरह इस खुशी को मनाया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी रजनी मखलोगा ने कहा कि पांच सौ वर्षो बाद अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिससे देश भर में बेहद उत्साह है। इसी को लेकर महिलाएं भी गांव-गांव में अक्षत वितरित कर रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, उप प्रधान संदीप भट्ट, रजनी मखलोगा, ममता रमोला, शकुंतला मखलोगा, कामनी मखलोगा, सुनीता रमोला, रोशनी मखलोगा सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!