देश-विदेशराजनीति

वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी की होगी एंट्री

नई दिल्लीः

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में संगठन के पद पर कुशल नेतृत्व देने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से सक्रिय राजनीति में एंट्री करने वाली है। राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे।

वह वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसकी घोषणा की है, कहा राहुल के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने से बहुत खुश हूं और मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी की) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी।

राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से जीते हैं, लेकिन नियमानुसार उन्हें एक सीट खाली करनी होगी। राहुल गांधी रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड लोकसभा सीट खाली करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका एलान किया।

सोमवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि राहुल गांधी कौन सी लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे।

सोमवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि राहुल गांधी कौन सी लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का एलान किया है। यह उनकी चुनावी राजनीति में एंट्री होगी।

वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा पर प्रियंका गांधी ने कहा मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता। मैं भी रायबरेली में अपने भाई की मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!