उत्तराखंड

सरकारी नमक उठाने के फरमान से राशन विक्रेता नाराज

देहरादून /डोईवाला – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से 3 महीने का खाद्यान्न एक साथ वितरण कराने के बाद अब राशन विक्रेताओं को नमक उठान के लिए दबाव बनाया जा रहा है जिससे राशन विक्रेता खासे नाराज है।

पूर्व से ही विवाद में चलते आ रहे इस  नमक की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। इसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर कई तरह के वीडियो भी वायरल हुई जिसके बाद विभागीय सचिव ने इस नमक के वितरण पर तत्काल रोक लगा दी थी। मामला ठंडा होने के बाद अब एक बार फिर से राशन की दुकानों पर इस नमक को वितरण करने के आदेश विभाग की ओर से दिए गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि जून माह तक का राशन वितरण होने के पश्चात अब नमक वितरण करने के लिए राशन विक्रेताओं को दबाव क्यों बनाया जा रहा है। जबकि अब खाद्यान्न का वितरण जुलाई माह से होना है। वहीं बरसात के मौसम में दुकान में रखे इस नमक के खराब होने की जिम्मेदारी किसकी होगी यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है। परंतु विभाग इन सब से इतर राशन विक्रेताओं को लगातार गोदाम से नमक उठाने व इसका शुल्क जमा करने के लिए निर्देशित कर रहा है। जिससे कि दुकानदार खासे परेशान है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि विभाग के आदेश पूरी तरह से गलत है वर्तमान में जब खाद्यान्न का वितरण हो चुका है तो दुकानदार नमक का उठान कर किसे वितरित करेगा। यदि सरकार को नमक का उठान करवाना ही है तो खाद्यान्न के साथ ही जुलाई माह में इसका वितरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल विभागीय मंत्री से मिलेगा और अपनी समस्याओं को उनके सम्मुख रखेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!