उत्तराखंड

देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के विकास और समृद्धि का नया द्वार – त्रिवेन्द्र

 

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 14 अप्रैल को देवभूमि उत्तराखंड आगमन को लेकर प्रदेशवासियों में विशेष उत्साह का वातावरण है।

इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन राज्य के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा, जब प्रधानमंत्री जी देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे।

सांसद  रावत ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के विकास, तीव्र गति और समृद्धि का नया द्वार सिद्ध होगा। इसके माध्यम से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा प्राप्त होगी, साथ ही ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना राज्य में निवेश, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा उत्तराखंड को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

सांसद  रावत ने प्रधानमंत्री जी का देवभूमि आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए प्रदेश के समग्र विकास के प्रति उनके निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!