उत्तराखंड

आंदोलनकारीयों की पेंशन वृद्धि का शासनादेश जारी होने पर जताई खुशी

देहरादून – उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून मे राज्य आंदोलनकारीयों के सम्मान पेंशन वृद्धि समेत अन्य घोषणाओ का शासनादेश जारी करने का स्वागत किया है.राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने चिन्हिकरण की लंबित प्रक्रिया को पुनः पूर्ण करने के आदेश का स्वागत करते हुए इसे मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम बताया है.उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला स्तर गठित चिन्हिकरण कमेटीयो को विश्वास मे लेकर जिला प्रशासन अभी तक चिन्हित होने से वंचित सक्रिय,जेल /घायल मुकदमे झेलने वालों के साथ न्याय हो सकेगा और उनका भी चिन्हिकरण होगा.उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोग कि संख्या ज्यादा नहीं बची है,अधिकतर आंदोलकारियों का चिन्हिकरण पिछले 20 वर्षो मे पूर्ण हो चुका है, मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने राज्य सम्पति विभाग के रेस्ट हाउसो मे आंदोलनकारियो को उचित दरो पर रुकने की सुविधा का आदेश जारी करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

मंच के प्रदेश महामंत्री राम लाल खंडूरी ने राज्य आंदोलन के दौरान पुलिस गोली एवं उत्पीड़न से विकलांग हुए दोनों आंदोलनकारियो की पेंशन रुपये 20 हज़ार से बढ़ाकर रूपये 30हज़ार करने एवं उनकी देखभाल हेतु एक सहायक की सुविधा प्रदान करने के आदेश की प्रशसा करते हुए इसे स्वागत योग्य करार दिया, रामलाल खंडूरी ने विधानसभा द्वारा पारित सभी चिन्हित आंदोलनकारीयों के एक्ट पारित होने के बाद कर्मचारी आंदोलनकारीयों के बच्चो को इस आरक्षण की सुविधा से वंचित करने की अधिकारियो के निर्णय को गलत बताया उन्होने कहा की ये संख्या सिमित है और परीक्षा मे कम्पीटिशन हमारे ही मध्य होना है जबकि सरकार ने सिर्फ नियत सीट ही देनी है उन्होंने मुख्यमंत्री धामी  से विधानसभा द्वारा पारित एक्ट के अनुसार ही सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को इसका लाभ देने के आदेश जारी करने की मांग की है.इस अवसर पर सरकार द्वारा स्थापना दिवस पर आयोजित आंदोलनकारी सम्मान सम्मान समारोह की घोषणाओ के आदेश जारी होने के निर्णय का स्वागत करने वालों मे मच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिँह नेगी,प्रदेश महासचिव राम लाल खंडूरी,प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती के अतिरिक्त पुष्पलता सुलमाना,केशव उनियाल, सुलोचना भट्ट,मनोज नौटियाल,सत्येंद्र भंडारी,धर्म पाल सिंह रावत,राधा तिवारी,अरुणा थपलियाल,प्रभात डंडरियाल,पूर्ण सिंह लिंगवाल,राजेश्वरी रावत,चंद्र किरण राणा,सुदेश सिंह,विनोद असवाल,बंटी थापा,सत्येंद्र नोगाई,महेंद्र रावत बब्बी,गणेश डंगवाल,हरी मेहर आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!