उत्तराखंडराजनीति

भानियावाला से हिमालय चौक तक कांग्रेस का जनसंपर्क व संवाद अभियान

डोईवाला। कांग्रेस के डोईवाला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी सागर मनवाल ने आज भानियावाला स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर हिमालय चौक तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी प्रमुख कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सागर मनवाल ने कहा कि बीते 5 वर्षों में कांग्रेस से नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने डोईवाला के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने 250 से ज्यादा सड़कों का निर्माण, 1000 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना और 40 ओपन जिम व पार्कों का निर्माण कराया है।

सागर मनवाल ने जनता से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा को जारी रखने के लिए कांग्रेस को समर्थन दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में डोईवाला को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,गौरव चौधरी, नगर अध्यक्ष करतार नेगी,मनोज नौटियाल,बलविंदर सिंह,भव्य चमोला,मंजू जोशी,यशवंत गुसाईं, अब्दुल रजाक,सुनील सैनी,राकेश चौहान,मंजीत सजवान, कमल अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!