उत्तराखंडसामाजिक

सहकारी समितियो में महिलाओं को मिले आरक्षण से स्वावलंबी होंगी महिलाएं: पूनम

देहरादून/डोईवाला : महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सहकारी समितियां में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने का निर्णय किया है। जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य पूनम कंडारी चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है और उनके निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से महिलाएं स्वावलंबी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर महिलाओं के उत्थान को लेकर काम कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय किया है।

 

जिससे प्रदेश की सहकारी समितियां में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण मिलेगा प्रदेश में तकरीबन 4000 महिलाएं इससे लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी का यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत का भी आभार जताया

 

पूनम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया अब सहकारी समितियो में 33 फ़ीसदी का आरक्षण दिया है महिलाओं को लेकर प्रदेश सरकार ने जो महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया है। वह संकल्प सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से सहकारी समितियो से लेकर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व दिखेगा ।जिसका लाभ प्रदेश भर की महिलाओं को भी मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!