उत्तराखंड

भाकियू ने किया जिला उद्योग केंद्र में प्रदर्शन, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

देहरादून/हरिद्वार – भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े हरिद्वार के किसानों ने जिला उद्योग केंद्र देहरादून कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर वादा खिलाफी कर किसानों का उत्पीड़न का आरोप लगाया।

भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किसानों के माध्यम से बड़े स्तर पर सौर ऊर्जा प्लांट लगवाए गए थे। जिसमें की एक करोड रुपए की कीमत से लगे इन सोलर प्लांट में 30 प्रतिशत की राशि किसानों ने व 70 प्रतिशत बैंक से लोन हुआ था। परंतु सरकार की ओर से दी जाने वाली छूट किसानों को नहीं दी जा रही और अब उनको कृषि भूमि कमर्शियल करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जबकि पूर्व में इस तरह की कोई नियम लागू नहीं था। इसी को लेकर किसानों ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयानों से संबंधित अखबार की प्रतिया भी दिखायी। इस अवसर पर अधिकारियों के रवैयें से किसान आक्रोशित भी दिखे और इस बीच काफी गहमागहमी भी दिखाई दी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि अधिकारियों ने किसानों को परेशान किया तो इस मामले में उग्र आंदोलन होगा। धरना प्रदर्शन के दौरान अशोक कुमार,विजय राणा, अनूप कुमार,प्रमोद कुमार,अजीत सिंह प्रिंस, अनुज राणा, श्याम सिंह, सुब्बा सिंह, आकाश सचदेवा, मनोज कुमार,जरनैल सिंह, एसपी सिंह, विजय बक्शी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!