उत्तराखंड

धराली मे आपदा पीड़ितो को बांटे गर्म वस्त्र

यशोदा नंद कन्या आश्रय संस्था से जुड़े स्वयंसेवियों ने की मदद

धराली/ डोईवाला- बरसात मे आपदा से त्रस्त धराली मे अब जनजीवन सामान्य होने लगा है।

तो वही मददगार भी लगातार इस क्षेत्र मे आपदा पीड़ितों की मदद कर रहे है। जहां सरकारी मशीनरी अपने स्तर पर कार्य कर रही है तो वहीं अन्य सामाजिक लोग भी अपनी इच्छा अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए है।

इसी को लेकर आदर्श नगर जौलीग्रांट की संस्था यशोदा नंद कन्या आश्रय की अध्यक्ष संगीता चौहान ने अपने निजी स्तर से तीन सौ कंबल, गर्म कपड़े जैसे शाल, स्वेटर के साथ ही बच्चों के लिए नोटबुक्स, स्टेशनरी व अन्य सामग्री धराली पहुंचकर जरूरतमंदों को वितरित की और आगे भी उनको मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष संगीता चौहान ने कहा कि सरकार के साथ ही अन्य सक्षम लोगो को भी ऐसी आपदा व जरूरत के समय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए । प्रकृति की मार को तो हम नहीं रोक सकते है परंतु प्रभावित लोगों की मदद कर सकते है।

 

संस्था के सचिव समीर फरासी ने कहा कि सर्दियों के मौसम में गर्म वस्त्र जरूरतमंदों के काम आएंगे और उन्हें इससे राहत मिलेगी। आगे भी संस्था नियमित रूप से यहां लोगों की मदद करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!