उत्तराखंड

लच्छीवाला टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू मुखर कहा हठधर्मिता बर्दाश्त नही – खालसा

टोल प्लाजा पर पास के लिए जनता को किया जा रहा परेशान

 

उत्तराखंड/ डोईवाला/ लच्छीवाला: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगो के पास को लेकर आमजन को परेशान किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कई चक्कर पास बनाने के लिए टोल प्लाजा पर लगाने पड़ रहे है। इस समस्या को लेकर अब भारतीय किसान यूनियन टिकैत टोल प्लाजा पर आंदोलन करने जा रहा है।

इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन टोल प्लाजा के विरुद्ध जल्द ही धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में डोईवाला विधानसभा के क्षेत्रवासियों को निशुल्क पास की सुविधा का प्रावधान किया गया था। परंतु धीरे-धीरे विधानसभा की बजाय अब नगर पंचायत तक के लोगों के ही पास बनाए जा रहे है। जबकि अन्य लोगों को चक्कर कटा कर इंकार किया जा रहा है। जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में टोल प्लाजा को लगाया गया है। यह हाथी कॉरिडोर है। यहां पर लगातार हाथियों का आवागमन लगा रहता है ।

 

उसके बावजूद यहां टोल प्लाजा लगाकर पहले ही स्थानीय लोगों का हक मारा गया है और अब लोगों को पास के नाम पर परेशान किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। यहां पर कई बाहरी लोगों को रखा जाता है। जो की कानून का पालन भी नहीं करते। इसके अलावा हाईवे पर लगे डिवाइडर पर भी झाड़ियां उगी पड़ी है। और कोई सुविधा टोल प्लाजा पर लोगों को नहीं मिल रही। यहां ना ही एंबुलेंस की व्यवस्था है, ना क्रेन रखी गई है। केवल एकमात्र वसूली के लिए यह टोल प्लाजा बना है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कार्यकर्ताओं कि जल्द ही बैठक कर आंदोलन की तिथि घोषित की जाएगी और उसके बाद एक बड़ा आंदोलन टोल प्लाजा के विरुद्ध किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!