हरिद्वार (उत्तराखंड)-भारतीय किसान यूनियन के द्वारा उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान कुंभ के तृतीय दिवस आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित प्रदेश कार्यकारिणी की दो सत्रों में बैठक की गई जिसमें ग्राम इकाई तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
लाल कोठी पर आयोजित पंचायत में आज उत्तरप्रदेश,हरियाणा, मध्य प्रदेश,उत्तराखंड,राजस्थान,दिल्ली हिमाचलप्रदेश,पंजाब,बिहार सहित कई राज्य के किसानों ने हिस्सा लिया सभी वक्ताओं ने किसान समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की पंचायत में ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह रामगढ़िया विश्वकर्मा समाज के साथ में शामिल हुए।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि खेती किसानी आज संघर्ष के दौर से गुजर रही है फसलों के भाव न होने की वजह से किसान कर्ज लेने पर मजबूर हो रहा है जिससे उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती चली जा रही है हम सबको एकजुट होकर इन विषयों के विरुद्ध संघर्ष करना होगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने संगठन को ग्रामीण इकाई तक मजबूती से खड़ा करने की इस पंचायत में चर्चा की साथ ही आने वाले समय में देश के किसानों के सामने आने वाली समस्याओं से सभी को अवगत कराया,पंचायत को संबोधित करते हुए किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह जी ने कहा कि हमें सरकार की गलत नीतियों को समझना होगा आने वाला समय संघर्ष का दौरा होगा।
पंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजवीर सिंह जादौन ने भी संबोधित किया आज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजपाल शर्मा जी, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह डागर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह जी सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यकारिणी मौजूद रही।
अपनी सभी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के द्वारा देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया