भारत गुप्ता की रिपोर्ट:-
भाजपा से बगावत कर पुरुषोत्तम डोभाल औऱ संजय प्रजापति ने लड़ा था 2018 मे निर्दलीय अध्यक्ष पद चुनाव
डोईवाला – नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी मैदान में है! निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे संजीव सैनी और मोहन सिंह चौहान ने अपना नामांकन वापस ले लिया है! नगर निकाय चुनाव में भाजपा के लिए मैदान बिल्कुल साफ है! नगर निकाय चुनाव 2018 में स्थिति इस चुनाव की अपेक्षा विपरीत थी! 2018 मे मुख्यमंत्री पद पर त्रिवेंद्र सिंह रावत और डोईवाला विधानसभा के विधायक थे! त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने 2018 में भाजपा ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में नगीना रानी को टिकट दिया था! लेकिन भाजपा के दो बागी उम्मीदवार के रूप में पुरुषोत्तम डोभाल और संजय प्रजापति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में कूद पड़े थे! जिससे भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी नगीना रानी को निर्दलीय प्रत्याशियों के खड़े रहने से हार का सामना करना पड़ा था! भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशियों को लगभग 6500 वोट मिले थे ! 2018 में भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता, बागी हुए दोनों प्रत्याशियों को मनाने में क्यों असफल रहे! यह एक बहुत बड़ा सवाल पैदा करता है! जबकि इस बार नगर निकाय चुनाव में पूरा संगठन नाराज निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाने में सफल रहा ! अगर पिछली बार नगर निकाय चुनाव में संगठन भाजपा से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी पुरुषोत्तम डोभाल और संजय प्रजापति को मनाने की मशक्कत की होती तो 2018 में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद भाजपा की झोली में होता! लेकिन इस बार के निकाय चुनाव में भी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की टक्कर बराबरी की है!